फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गंदगी, नर्स करा रही प्रसव

Tue, 04 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ का पारा चढ़ गया। लेबर रूम में स्टाफ नर्स को प्रसव कराते देख उन्होंने लताड़ लगा दी। सीएचसी में 10 सालों केे बाद दो दिन पहले अल्ट्रा साउंड मशीन शुरू हुई है। सीएमओ राकेश कुमार ने मंगलवार को सीएचसी का मुआयना किया। उन्होंने शौचालयों और वार्डों का निरीक्षण किया। शौचालयों में गंदगी और वार्डों के बिस्तरों पर
विज्ञापन


गंदी चादरें बिछी देख सफाईकर्मियों को लताड़ लगा दी। इन्हें तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स रोनिता को अकेले ही प्रसव कराते देखकर उन्हें भी आड़े हाथ लिया। सीएमओ ने बिना महिला चिकित्सक के प्रसव कराने पर उन्हें हटाने तक की चेतावनी दी। सीएचसी में दस साल पहले लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन दो दिन पहले ही

शुरू हो सकी। सीएमओ ने बताया कि  मशीन की मरम्मत में दो लाख रुपये खर्च किया गया है। सीएचसी में तैनात रेडियोलाजिस्ट डा. सनद कुमार झा ने बताया कि पहले दिन चार लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नि:शुल्क किया जाएगा। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड कराने वालों को सौ

रुपया शुल्क जमा करना होगा।  सीएमओ ने प्लास्टर रूम में जाकर मरीजों से शुल्क की जानकारी की। यहां दो मरीजों ने पैसा न लिए जाने की उन्हें जानकारी दी। इस पर सीएमओ ने बताया कि प्लास्टर का शुल्क 68 रुपये है। शुल्क देकर रसीद अवश्य लें। उन्होंने सीएचसी में चल रहे सघन डायरिया नियंत्रण शिविर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें