फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ बढ़ने पर पुलिस के लाठी फटकारने से भगदड़ मची

विज्ञापन
नामांकन के लिए सुबह से कमालगंज स्थित ब्लॉक कार्यालय से बाहर सड़क तक महिलाओं की लंबी लाइन लग गई। इ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, भगदड़
विज्ञापन

कमालगंज। नामांकन के पहले दिन शनिवार को दोपहर को ब्लॉक परिसर के गेट पर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था हो गई। लोगों के न मानने पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इससे बिना लाइन के खड़े लोगों व पास की गलियों में मौजूद समर्थकों में भगदड़ मच गई।
नामांकन सुबह 10 बजे से होने थे लेकिन 7 बजे से ही सड़क पर कतारें लग गई थीं। दोपहर डेढ़ बजे गेट पर भीड़ बढ़ गई। धक्का-मुक्की होने लगी। गेट के आसपास भी भीड़ थी। प्रभारी निरीक्षक अजयनारायण सिंह, संजय यादव व आरके शर्मा ने व्यवस्था बनाने की कोशिश की। लोगों के न मानने पर लाठियां फटकारीं। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार दोपहर बाद पहुंचे। बीडीओ राजेश बघेल के साथ उन्होंने काउंटर पर जाकर एआरओ से तेजी से काम निपटाने के लिए कहा। सीओ अजेय शर्मा ठीक से ड्यूटी न करने वाले एक पुलिस इंस्पेक्टर से नाराज हुए। काउंटर संख्या 12 पर एआरओ के न आने पर आधा घंटे बाद रिजर्व से एआरओ की ड्यूटी लगाकर काम शुरू कराया गया।
एक काउंटर पर अदेय प्रमाणपत्र के बिना नामांकन जमा न करने की शिकायत की गई। अनारक्षित से भी जाति प्रमाणपत्र मांगे जाने से दावेदार परेशान रहे। बीडीओ ने एआरओ को हिदायत दी।
विज्ञापन

कोविड डेस्क पर की गई थर्मल स्क्रीनिंग
कमालगंज। खंड विकास कार्यालय परिसर में मुख्य गेट के पास टेंट लगाकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई। डेस्क पर बैठे फार्मासिस्ट रविंद्र कुमार व वार्ड ब्वाय शिवरतन ने ब्लॉक परिसर में नामांकन करने आने वाले दावेदारों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें