फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं युवतियों में भी नेतृत्व की ललक

विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहीं गांव उस्मानगंज की ज्योति अपनी बहन सोनी के साथ प्रधान पद का ना - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ नेतृत्व की ललक
विज्ञापन

कमालगंज। पंचायतीराज संस्थाओं में भागीदारी के लिए इस बार युवा खासे उत्साहित हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूसरे शहरों में रहकर तैयारी कर रहे युवक-युवतियां भी गांव की सरकार में शामिल होना चाहते हैं।
ऐसे ही दृश्य कमालगंज ब्लॉक में शनिवार को दिखा। यहां उस्मानगंज ग्राम पंचायत से प्रधान पद का पर्चा दाखिल करने के लिए लाइन में लगी ज्योति ने बताया कि गांव को जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की राजनीति में ढलना होगा। गांव में शिक्षा का स्तर सुधरे। सबसे अधिक गरीब को सबसे पहले योजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि वह बीएससी कर चुकी है। अब कानपुर में रहकर सब इंस्पेक्टर व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। प्रधान चुनी गई तो गांव की सरकार चलाकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य का सपना साकार करने की कोशिश करेगी। उसके साथ जीवविज्ञान से बीएससी कर चुकी छोटी बहन सोनी प्रस्तावक के रूप में आई थी। बताया कि ताऊ कश्मीर सिंह प्रधान रहे थे।
पांच माह की बेटी को गोद में लेकर पहुंची पायल
कमालगंज। खुदागंज ग्राम पंचायत से प्रधान पद का नामांकन दाखिल कराने के लिए पायल अपनी पांच माह की बेटी मन्नत को गोद में लेकर पहुंची। लाइन में लगी पायल ने बताया कि जब बेटी का जन्म हुआ था तभी प्रधानी चुनाव लड़ने व जीतने के लिए मन्नत मांगी थी। इसीलिए उसका नाम भी मन्नत रख दिया। उसका मायका कन्नौज जनपद के ब्लॉक छिबरामऊ के गांव नौगांव में है। (संवाद)
विज्ञापन

बुर्कानशीनों में भी दिखा उत्साह
कमालगंज। पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के लिए आधी आबादी का बढ़चढ़कर उत्साह दिखा। महिलाओं ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। बुर्कानशीन महिलाएं भी चुनाव को लेकर उत्साहित रहीं। कुछ महिलाओं को तो दो घंटे से अधिक समय तक बारी का इंतजार करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें