फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार झोलाछापों की क्लीनिक पर डलवाए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को राजेपुर सीएचसी प्रभारी ने क्षेत्र में पुलिस के साथ झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया। चार की क्लीनिक बंद करा दी गई। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

राजेपुर क्षेत्र में झोलाछापों का साम्राज्य है। सीएचसी के आसपास झोलाछाप क्लीनिक खोलकर इलाज कर रहे हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शिकायत मिलने पर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीएमओ ने राजेपुर सीएचसी प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत ने पुलिस बल के साथ झोलाछापों की क्लीनिकों पर छापा मारा।
इस दौरान गांव राजपुर में क्लीनिक खुला मिला, जबकि झोलाछाप मौके से भाग गया। गांव रतनपुर पमारान में शाहजहांपुर के झोलाछापों के क्लीनिक चलते मिले। गांव चपरा में क्लीनिक बंद कर झोलाछाप भाग गया। डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया कि चार झोलाछापों की क्लीनिकों पर ताले डलवा दिए गए हैं। कार्रवाई के लिए उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा व एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव को भेज दी है।
विज्ञापन

क्लीनिक बंद कर भागे छह झोलाछाप
झोलाछाप उन्मूलन के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने छापा मारा। इस दौरान याकूतगंज में तीन व गांव रजीपुर में तीन झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए। एसीएमओ ने बताया कि झोलाछापों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। राजेपुर से चार झोलाछापों की रिपोर्ट मिली है। उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें