फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बदलने के नाम पर सिर्फ आश्वासन

Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज नगर की घनी आबादी वाले मोहल्ला सधवाड़ा में प्राचीन फूलमती मंदिर के पास जर्जर तारों को बदलने के नाम पर विभागीय अफसर बस आश्वासन ही दे रहे हैं। अभी तक इनको बदलने की दिशा में कुछ नहीं किया गया है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। हवा में झूलते तार आपस में टकराते हैं और स्पार्किंग के साथ टूट कर गिर जाते हैं। आएदिन तारों के टूटने
विज्ञापन


से मोहल्ले के लोग भयभीत हैं। नगर के बीचोंबीच मुख्य बाजारों में कई सालों पूर्व डाले गए तार जर्जर हो गए हैं। इस कारण वह आएदिन टूट कर गिरते हैं। कर्मचारी इनको जोड़ कर बिजली सप्लाई शुरू कर देते हैं। सधवाड़ा में फूलमती देवी मंदिर के पास 630 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे निकली 440 वोल्ट की लाइन मोहल्लों में गई है। मोहल्लों को जाने वाले तार

जर्जर हो गए हैं। पोल को जब बंदर हिलाते है तो तार आपस में टकराते हैं। इससे चिंगारी निकल कर सड़क और गलियों में गिरती हैं। यह नजारा रोज का है। नगर का सबसे पुराना मंदिर होने के  कारण सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आनाजाना रहता है। मंदिर परिसर में परिषदीय स्कूल भी संचालित है। यहां पढ़ने वाले बच्चे सुबह 10 बजे सप्लाई आने पर अक्सर बाहर
विज्ञापन


लगे ट्यूबवेल पर अपने खाने के बरतन धोते है। ऐसे में तार टूटकर गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। खास बात ये कि मोहल्ले के लोगों ने कई बार जर्जर तार बदलने की मांग विभागीय अफसरों से की लेकिन बदले में सिर्फ आश्वासन मिले। जर्जर तार अब तक नहीं बदले गए। जेई राकेश कुमार ने भी तारों को शीघ्र बदलवाने की बात कही थी। मंदिर

के पास दो पोल खड़े करवाए गए। फिर भी तार बदलने का काम शुरू नहीं कराया गया। इस संबंध में एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि बंच केबिल पतली है। इस कारण काम रुकवा दिया गया है।  कार्यदायी संस्था के प्रबंधक को बुलाया गया है। उनसे बात होने के बाद ही तार बदले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें