फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील न बनने पर बच्चों ने किया हंगामा

Mon, 31 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चिलसरा में करीब एक पखवारे से बच्चों को मिडडे मील नहीं दिया जा रहा है। इससे गुस्साए बच्चों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। बच्चों का कहना था कि 12 अगस्त से उन्हें भोजन नहीं मिल रहा है। प्रधानाध्यापिका ने बिस्कुट बांटकर बच्चों को जैसे-तैसे शांत किया। इस संबंध में बीईओ ने बताया कि मंगलवार से स्कूल में मिड डे मील बनवाकर बच्चों को दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय चिलसरा में करीब एक पखवारे से ज्यादा समय से मिडडे मील न बनाए जाने से
विज्ञापन


गुस्साए बच्चों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। फैजान पुत्र कल्लू और समीर पुत्र साबिर आदि बच्चों का कहना था कि 12 अगस्त से स्कूल में मिडडे मील नहीं बना है। वह लोग भूखे ही घर लौट जाते हैं। प्रधानाध्यापिका अफरोज अल्वी ने बिस्कुट के पैकेट मंगवाकर बच्चों को बंटवाए। इसके बाद बच्चे शांत हुए। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि राशन न होने के चलते मिडडे मील

नहीं बनवाया जा रहा है। एक-दो बार उन्होंने अपने पास से राशन लाकर तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री सोनी शर्मा से राशन लेकर मिड डे मील बनवाया। अब वह लोग राशन कहां से लाएं। कई बार इसकी शिकायत भी कर चुकी हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मिडडे मील न बनने के चलते बच्चों को बिस्कुट बांट देती हैं। इस संबंध में बीईओ बेगीश गोयल ने बताया कि
विज्ञापन


स्कूल में मिडडे मील न बनने की जानकारी उन्हें नहीं है। वह मामले की जांच करवाएंगे। मंगलवार से प्राथमिक विद्यालय चिलसरा में मिडडे मील बनवाकर बच्चों को बंटवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिडडे मील न बनने की शिकायत भी उनसे किसी ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें