फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर संचालिका जेवर लेकर चंपत, विरोध पर गाली गलौज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में फेशियल करने आई ब्यूटी पार्लर संचालिका गृह स्वामिनी का जेवर लेकर चंपत हो गई। जब महिला को पता चला तो उसने शिकायत की। इस पर पार्लर संचालिका ने पति के साथ महिला के घर जाकर गालीगलौज किया। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर कालोनी निवासी सुजीत सिंह ने मंगलवार को तहरीर दी। इसमें बताया कि पत्नी नीतू को फेशियल करवाना था। इस पर उन्होंने भोलेपुर की ब्यूटी पार्लर संचालक महिला को घर पर बुलाया। फेशियल से पहले नीतू ने अपनी सोने की चेन, अंगूठी, कुंडल उतार कर रख दिए। फेशियल करवाने के बाद नीतू पार्लर संचालिका के लिए चाय बनाने चली गईं। तभी उसने जेवर चुरा लिए। पार्लर संचालिका चाय पीकर चली गई। उसके जाने के बाद चोरी का पता चला तो नीतू ने पार्लर संचालिका से शिकायत की। इस पर पार्लर संचालिका व उसका पति सोमवार शाम को घर आए और गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। एसएसआई देवेंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें