फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तंबाकू की तीन फर्मों पर सीजीएसटी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीजीएसटी की टीम ने गुरुवार को कस्बे के निकट ग्राम कुबेरपुर स्थित तंबाकू की तीन फर्मों पर छापेमारी की। टीम ने गोदामों में मौजूद माल का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया और दस्तावेजों की गहन जांच की।
विज्ञापन



अधिकारियों ने बताया कि जांच शिवा इंटरप्राइजेज सहित दो अन्य फर्मों पर की जा रही है। सीजीएसटी इंस्पेक्टर शैलेंद्र मोहन कटियार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने छापे के दौरान फर्मों के लेखा-जोखा, बिक्री रजिस्टर और टैक्स संबंधित अभिलेखों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद कर चोरी से संबंधित तथ्य सामने आ सकते हैं। अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहने से परहेज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें