फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल सचिवालय टीम रही विजेता, बाबू केडी सिंह टीम उपविजेता

विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता टीम और पीछे खड़े आयोजक समिति के पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मेजर एसडी सिंह मेमोरियल आल इंडिया पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को सेंट्रल सचिवालय और केडी बाबू सिंह टीम के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। 3-1 गोल से शिकस्त देकर सेंट्रल सचिवालय टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

सेंट्रल सचिवालय टीम के खिलाड़ी प्रदीप मौर्य को मैन ऑफ द सीरीज और शेखर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। विजेता टीम को एक लाख रुपये का चेक और ट्राफी तथा उपविजेता बाबू केडी सिंह टीम के कप्तान को 36 हजार रुपये दिए गए। समापन अवसर पर सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर के बैंड ने समां बांधा।
ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में छह दिन से चल रही ऑल इंडिया पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में सेंट्रल सचिवालय टीम के आगे बाबू केडी सिंह सोसाइटी की टीम नहीं टिक सकी। 3-1 से सेंट्रल सचिवालय टीम ने बाबू केडी सिंह टीम को हराकर परचम फहराया। समापन अवसर पर सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर के बैंड ने देश भक्ति की धुन बजाई।
विज्ञापन

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। समाजसेवी डा. जितेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया। उपविजेता रही बाबू केडी सिंह सोसाइटी लखनऊ टीम को ट्राफी के साथ 36 हजार रुपये का नगद पारितोषक दिया गया। बेस्ट प्लेयर अवार्ड के रुप में सेंट्रल सचिवालय के प्रदीप मौर्य को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सफल आयोजन कराने के लिए फर्रुखाबाद हॉकी प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव को संरक्षक डा. जितेंद्र सिंह यादव तथा तहसीन सिद्दीकी ने विशेष रूप से पुरस्कृत किया। इस दौरान अध्यक्ष बलराम सिंह यादव की सहयोगी समिति के सभी सदस्य भी सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, सैय्यद रिजवान अली, मुजीव अंसारी, मुजीवउल्ला खां मद्दन भाई, हलीम कुरैशी, राजीव बाजपेई, संजीव यादव, बदरुद्दीन, सिराज खान, संजू गुप्ता, सोनू ठाकुर, हीरालाल, मनोज पटेल, रहीस हैदर, अनीश लालू, गौरव परिहार, प्रबल पाठक, प्रतियोगिता आयोजक एवं सचिव शिव कुमार सेटू, सह संयोजक मो. अनवर, सचिव अफजल अहमद खां, मीडिया प्रभारी मो. आकिल, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें