फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर देरी से पहुंचा हलवा, भूखे लौटे बच्चेे

Sat, 03 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाट कुक्ड योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय से खाना पहुंचाने में एनजीओ फेल हो रहे हैं। शनिवार को देरी से केंद्रों पर हलवा पहुंचने से बच्चों को भूखा घर लौटना पड़ा। इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ का घेराव कर एनजीओ संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को योजना के तहत हाट कुक्ड उपलब्ध कराने की योजना एक जनवरी से शुरू हुई है। इसकी जिम्मेदारी एनजीओ को मिली है। हाट कुक्ड  समय से पहुंचाने में एनजीओ के कर्मचारी फेल हो गए। शनिवार को शहरी क्षेत्र के 178 आंगनबाड़ी केंद्रों की बजाए 133 केंद्र व कमालगंज में 33 के स्थान पर 20 केंद्रों पर हलवा बर्तनों में भरकर गाड़ियों

से भेजा गया। यह भी दोपहर दो बजे के बाद कई केंद्रों पर पहुंचा। इस कारण बच्चे हलवा खाए बिना ही घर लौट गए।  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने देर से आए हलवे को लेने से इनकार कर दिया। इस कारण आंगनबाड़ी केंद्र गंगा नगर, गुरु तेजबहादुर नगर, निराला नगर, रामनगर समेत कई केंद्रों पर बर्तनों में हलवा भरा रखा रहा।
विज्ञापन


नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालय पहुंच कर सीडीपीओ मनीष चौरसिया को घेर लिया। इन्होंने समय से खाना न आने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीडीपीओ मनीष चौरसिया ने कहा कि एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। भुगतान खाने की गुणवत्ता के आधार पर होगा।

अभी तक खाने में मूंगफली का पाउडर नहीं डाला जा रहा है। इसकी जांच होगी। इसके साथ ही जितने केंद्रों पर खाना देरी से पहुंचेगा वहां का भुगतान करने के दौरान 50 प्रतिशत की कटौती और 100 रुपये प्रति केंद्र के हिसाब से अर्थदंड किया जाएगा। इस दौरान पूनम सिंह, सीता, सरोजनी, विनीता, गुलशन, दीपमाला, संतोष,अर्चना समेत कई कार्यकत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें