गांव जिजपुरा का बंद आंगनबाड़ी केंद्र को देखते सीडीपीओ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सीडीपीओ ने विकास खंड क्षेत्र में संचालित 15 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें 11 केंद्र बंद मिले और 4 केंद्रों पर बच्चों की संख्या न के बराबर थी। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण वताओ नोटिस जारी किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मानवेंद्र सिंह व सुपरवाइजर अनुपम मौर्या ने शुक्रवार को क्षेत्र में संचालित 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गांव बहबलपुर के तीनों आंगनबाड़ी केंद्र, सिवारा खास, नगला खुमानी, हनुमंता, महमदपुर सिनौड़ा, हजरतगंज, जिजपुरा, रायपुर व कुंवरपुर इमलाक का केंद्र बंद पाया गया। इसके अलावा ग्रासपुर का केंद्र खुला था, मगर 4 बच्चे ही मिले। सवितापुर बिहारीपुर में 7 बच्चे, सिवारा मुकुट में 4 बच्चे मिले।
सिवारा मुकुट में सहायिका मिली, मगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित थीं। कुंवर खास में केंद्र खुला था 4 बच्चे मिले। सीडीपीओ ने बताया सभी आंगनबाड़ी कार्यकताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतुष्ट जवाब न मिलने पर मानदेय रोका जाएगा।