फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में ही कंडम हो गए चौराहों के सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
लालगेट पर लगा खराब सीसीटीवी कैमरा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के चार प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे पांच वर्ष में ही कंडम हो गए हैं। सात लाख रुपये की लागत से लगे ये कैमरे दो माह ही चले। बिजली व बैटरी की व्यवस्था न होने से ये ठप हो गए थे। अब विभाग से इनके कंडम होने की सूचना पुलिस मुख्यालय भेजकर अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

अपराधियों पर निगाह रखने के लिए पुलिस विभाग ने मिलेट्री चौराहा फतेहगढ़, लालगेट चौराहा, पांचाल घाट, सेंट्रल जेल चौराहे पर सात लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे पांच वर्ष पहले लगवाए थे। इनको पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। कंट्रोल रूम में एलइडी लगाई गईं थीं। दो माह ही इन सीसीटीवी कैमरों का संचालन हो पाया।
कनेक्शन न लिए जाने से चोरी की बिजली चल रहे इन कैमरों के केबल बिजली अधिकारियों ने उतरवा लिए। इससे यह बंद हो गए। कैमरे लगाने वाली संस्था ने कहने के बाद भी बैटरी नहीं लगाई। कैमरों के संचालन के लिए तत्कालीन एसपी ने कई बार पत्राचार किया लेकिन इनका संचालन नहीं हो सका। अब पांच वर्ष बाद बिना चले ही पुलिस के सीसीटीवी कैमरों को कंडम घोषित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम से पूरे सिस्टम को हटाकर स्टोर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें