फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पीएसी जवान सहित छह और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पीएसी जवानों समेत 13 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में दो पीएसी जवानों सहित 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कायमगंज निवासी संक्रमित के घर जब स्वास्थ्य टीम पहुंची तो वह नहीं मिला। इसके अलावा आवास विकास के चार लोगों समेत सात और के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 644 पहुंच गई है।
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूटों के दीक्षांत समारोह के बाद 6 अगस्त को नए पीएसी जवानों की कोरोना जांच कराई गई थी। इसके बाद उन्हें 7 अगस्त को एटा भेज दिया गया। इनमें दो के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मौधा निवासी 59 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली। कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति शरीर में दाने पड़ने से सीएचसी पर 6 अगस्त को दवा लेने गया था।
विज्ञापन

वहां उसका नमूना लिया गया। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य टीम उसके घर पहुंची तो वह कहीं बाहर गया था। उनकी बेटी ने शाम तक भेजने की बात कही। इस संक्रमित व्यक्ति के घूमने से संक्रमण और फैलने का खतरा है। इसके अलावा कस्बे की महिला (30) ने जनपद अलीगढ़ में अपनी जांच कराई।
विज्ञापन

मोहल्ला नुनहाई निवासी महिला (28) ने सीएचसी में नमूना दिया था। दोनों ही कोरोना संक्रमित निकले। इसके अलावा सात और लोग संक्रमित मिले। इससे जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 644 पहुंच गई है। इनमें 13 की मौत हो चुकी। 385 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके। 14 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 233 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें