फर्रुखाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीपी इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का रोका हुआ परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आकर्ष पटेल ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। मृदुल यादव ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है।
सीपी स्कूल की 12वीं की परीक्षा में पहली बार 64 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सीबीएसई ने इनका परीक्षा परिणाम रोक दिया था। मंगलवार देर रात परिणाम घोषित किया। छात्र आकर्ष पटेल ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया। दूसरे स्थान पर मृदुल यादव रहे। नैन्सी ने 95.4 प्रतिशत, रिद्घी द्विवेदी ने 95.2 प्रतिशत, नायसा राज वर्मा ने 94.8 प्रतिशत, विश्वास यादव ने 94.8 प्रतिशत, अभिनव भदौरिया, मानवी गंगवार ने 94.4-94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अनमोल यादव ने 94.2 प्रतिशत, रीतिका शुक्ला ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय की निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल, उपनिदेशिका अंजू राजे, प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव ने बताया कि उनके विद्यालय में 12वीं का पहला बैच था। इस बार सीबीएसई ने परीक्षाफल विद्यालय के पूर्व रिकार्ड के आधार पर बनाया था। उनके विद्यालय में पहले 12वीं की कोई परीक्षा नहीं हुई थी। इससे परीक्षा परिणाम रोक दिया था। सीबीएसई से निर्देश के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई। तब परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।