फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में तंबाकू व्यापारी के मुनीम के थैले से उड़ाई नगदी

विज्ञापन
बैंक आफ इंडिया शाखा कायमगंज में घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के पृथ्वी दरवाजा निवासी तंबाकू व्यापारी के मुनीम बैंक आफ इंडिया में रुपये जमा करने गए थे। वहां कैश काउंटर पर एक शातिर ने मुनीम के हाथ में टंगे थैले को काटकर 25600 रुपये पार कर दिए। मुनीम को जब जानकारी हुई तो वह अवाक रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के फुटेज खंगाले। उसमें पूरी घटना कैद थी।
विज्ञापन

मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी तंबाकू व्यापारी पीयूष अग्रवाल के मुनीम अमित दुबे मंगलवार दोपहर बैंक आफ इंडिया में 25600 रुपये जमा करने गए थे। वह हाथ में थैला लटकाकर कैश काउंटर के पास पहुंचे। वहां रुपये जमा करने के लिए कैश काउंटर के पास खड़े हो गए। इसी बीच शातिर पास में आकर खड़ा हो गया।
कुछ मिनट में उसने थैले को काट दिया और उससे रुपये पार कर बैंक से खिसक गया। जब मुनीम ने रुपये जमा करने के लिए थैले में हाथ डाला तो रुपये गायब थे। मुनीम अवाक रह गए। उन्होंने तंबाकू व्यापारी को सूचना दी। इस पर वह बैंक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी अंकुश राघव ने बैंक जाकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इसमें थैला काटने वाला युवक साफ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया मामले की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें