फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस में अटैची का लॉक तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नोएडा जाते वक्त रोडवेज बस में अटैची का लॉक तोड़कर जेवर व नकदी चोरी करने के मामले में महिला यात्री और उसके पति ने परिचालक की शिकायत की। एआरएम ने महिला के पति और परिचालक को बुलाकर बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के आवास विकास कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह दिल्ली में कस्टम विभाग में तैनात हैं। उनकी पत्नी प्रीती देवी सात दिसंबर की सुबह रोडवेज बस से दो बच्चों के साथ नोएडा गई थीं। आरोप है कि परिचालक रामलखन ने अटैची पीछे रखवा दी और उसे आगे बैठा दिया। उसे दादरी अंदर जाने की बात कहकर बाईपास पर ही उतार दिया।
परिचालक ने साजिशन अटैची रखवा दी, लिहाजा किसी ने लॉक तोड़कर तीन हजार रुपये, सोने के कुंडल, चांदी की पायल आदि जरूरी कागजात निकाल लिए। मामले में पति-पत्नी ने आईजीआरएस पर परिचालक की शिकायत की।
विज्ञापन


एआरएम राजेश कुमार ने इस मामले की जांच शुरू की। इसमें बुधवार को अपने दफ्तर में शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह और परिचालक रामलखन के बयान दर्ज किए। एआरएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें