फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सात माह में ओवरब्रिज गुणवत्ता की खुली पोल, अब मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भोलेपुर रेलवे क्राॅसिंग पर 25.59 करोड़ से बने ओवरब्रिज की गुणवत्ता की पोल सात माह बाद ही खुल गई। बारिश में एप्रोच दीवार से बड़ी तादाद में पानी के साथ मिट्टी बही। पुल पर बनी हॉटमिक्स रोड भी उखड़ गई। अब मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

भोलेपुर रेलवे क्राॅसिंग पर सेतु निगम ने 25.59 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज बनाया है। इस पर नवंबर 2023 से वाहन निकलने शुरू हो गए थे। अभी सात माह भी नहीं बीते और तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश ने निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी। शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने प्रथम पेज पर, सात माह पहले 25.89 करोड़ से बने पुल की सड़क उखड़ी-पानी के साथ मिट्टी बही, शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुलने से सेतु निगम के जिम्मेदार हरकत में आए। शनिवार को पुल की सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। सीमेंट और गिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया गया। पुल की एप्रोच रोड पर कई स्थानों पर हुए बड़े गड्ढे बंद कराए गए। दीवारों से जिन स्थानों पर पानी के साथ मिट्टी बही, वहां पर सीमेंट का मसाला भरवाया गया।
विज्ञापन

सेतु निगम बांदा इकाई के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें