फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कर्मचारी, पत्नी व पुत्र पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नलकूप कर्मचारी के पुत्र ने शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कर्मचारी, उसकी पत्नी व पुत्र पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर फतेहगढ़ के बेवर रोड स्थित नलकूप कालोनी निवासी अभिषेक, उसके पिता आदेश, मां नीता राठौर के खिलाफ दुष्कर्म व वीडियो वायरल कर जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अभिषेक का घर पर आना जाना था। उसने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए और कई बार घर पर ले गया। वहां परिवार के लोगों के सहयोग से उसका वीडियो व आडियो बना लिया। इसके बाद अभिषेक ने शादी से इनकार कर दिया। वह वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोतवाल अजय नरायण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें