फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राहत कोष में पचास लाख की फर्जी चेक के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। प्रधानमंत्री राहत कोष में कसबे के जहानगंज रोड निवासी एक व्यक्ति द्वारा पचास लाख रुपये की चेक दिए जाने का मामला जनपद भर में चर्चा का विषय बना हुआ था। चेक के फर्जी होने की भी चर्चा रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। प्रारंभिक जांच के बाद बुधवार को इस मामले में फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कसबे के जहानगंज रोड निवासी सुनील कुमार उर्फ सुनील दत्त द्वारा 29 मार्च को आईसीआईसीआई बैंक शाखा फतेहगढ़ की पचास लाख रुपये की चेक प्रधानमंत्री केयर फंड के नाम से जारी किए जाने की बात कही गई थी। इस संबंध में चेक जारी करने वाले का वह वीडियो भी विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था। इसमें उसके द्वारा पचास लाख रुपये राहत कोष में दिए जाने की बात कही गई।
कंछल गुट के व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष ध्रुव प्रकाश मिश्रा ने 10 अप्रैल को जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत की थी। इसकी जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष ध्रुव प्रकाश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना दरोगा धर्मेंद्र कुमार को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें