फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धोखाधड़ी से मकान लिखवाने में चार लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुश्तैनी मकान का हाउस टैक्स व वाटर टैक्स जमा करने किसी गैर को भेजना एक महिला को भारी पड़ गया। चार लोगों ने साजिश करके मकान अपने नाम करवा लिया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी वृद्धा सूरजमुखी उर्फ सुरजा ने राजेपुर के गांव पिथनापुर निवासी बबलू, पवन, गुड्डू और परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि वह पिता की इकलौती संतान है। वह उनके साथ पुश्तैनी मकान में रहती है। 17 मई 1980 में उनका निधन हो गया था।
पिथनापुर के बबलू के पिता रामकिशन उनके पिता के साथ मजदूरी करते थे। उसी दौरान उन्होंने घर में रहने के लिए कमरा ले लिया। वह पुत्र लज्जाराम व बबलू को ले आए। पीड़िता के एक दिव्यांग बेटा होने की वजह से वह लज्जाराम से हाउस टैक्स व वाटर टैक्स जमा कराने लगी। इसी का फायदा उठाकर नगर पालिका और तहसील से मिलकर उन्होंने मकान फर्जी तरीके से बिना रजिस्टर्ड वसीयत लज्जाराम और बबलू के नाम करवा ली। अब इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें