डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कोटेदार की कार।
- फोटो : FARRUKHABAD
डंपर की टक्कर से कार सवार कोटेदार घायल
राजेपुर। डंपर की टक्कर से कार सवार कोटेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव नगरिया जवाहर के कोटेदार अरुण कुमार मिश्रा रविवार रात नौ बजे कार से कस्बे में अपने मकान पर जा रहा था। राजेपुर धर्मकांटा के निकट पीछे से आ रहे डंपर ने कार में टक्कर मार दी।
इससे कार खड्ड में जा गिरी। चालक डंपर समेत वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने कार से कोटेदार को बाहर निकाला और एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन नर्सिंग होम में उसका इलाज करा रहे हैं।