फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मालिक व फाइनेंस कर्मियों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किस्तें बकाया बता कर कार खींचने का प्रयास कर रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मियों और कार मालिक में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आईं। एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

पपियापुर निवासी विक्रम जाटव बुधवार देर रात मोहम्मदाबाद की ओर से कार लेकर आ रहे थे। फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे पपियापुर के ही कृष्णा उर्फ गुड्डू यादव ने दो-तीन लोगों के साथ थाना क्षेत्र के बघार नाले के पास कार रोक ली। किस्तें बकाया बताकर कार ले जाने का प्रयास करने लगे।
विक्रम ने किस्त जमा होने की बात कही। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के काफी चोटें आईं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजपूताना चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को थाने ले जाकर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें