फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। साले के साथ रसोई गैस सिलिंडर लेकर घर जाते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय बाइक सड़क किनारे खड़ी थी और वृद्ध उस पर बैठे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी शहनूर (60) की गांव में ही परचून और मोबाइल की दुकान है। वह गांव में ही रह रहे अपने साले शमशाद पुत्र सत्तार के साथ कस्बे से रसोई गैस सिलिंडर लेने बाइक से आए थे। दोपहर को जब वापस जा रहे थे, तो सिरौंज गांव के पास साले शमशाद को लघुशंका लगी। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। शहनूर बाइक पर ही सिलिंडर पकड़कर बैठे रहे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे शहनूर बाइक सहित गिर पड़े। उनके ऊपर सिलिंडर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर शमशाद समेत आसपास के लोग दौड़ पड़े।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहनूर के पांच बेटियां उमा, जेवा, नेहा, शबा और कुलशुम है। घटना के बाद कार की नंबर प्लेट भी वहीं टूटकर गिर पड़ी। दुर्घटना करने वाली कार की बरामदगी को पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर प्रयास कर रही है। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें