फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईटेक हार्मोनल मशीन से हो सकेगी कैंसर की जांच

विज्ञापन
फोटो-10 लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब में लगी नई हाईटेक हार्मोनल मशीन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब में करीब दो माह पहले आई हाईटेक हार्मोनल मशीन कैंसर की जांच करने में भी सक्षम है। 15 दिन पहले इस मशीन को कंपनी ने इन्स्टॉल भी कर दिया। अब टेस्टिंग के लिए रीजेंट का इंतजार है। जिस जांच का रीजेंट आएगा, उसी की टेस्टिंग की जाएगी। यह मशीन एक बार में 100 नमूनों की 40 प्रकार की जांचें करेगी। यह कम समय में जांच रिपोर्ट देने में भी सक्षम है।
विज्ञापन

अस्पताल की सेंट्रल लैब मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे काम करती है। कम समय में अधिक प्रकार की जांचें कराने की मंशा से करीब दो माह पहले हाईटेक तकनीक से लैस नई हार्मोनल मशीन आई थी। नई मशीन में एक बार में 100 नमूने लग सकेंगे। थायराइड, बिटामिन, सभी प्रकार के हार्मोनल के अलावा हार्टअटैक और कैंसर समेत 40 प्रकार की जांच हो सकेगी। सभी जांचों के लिए रीजेंट अलग-अलग होता है। जिस जांच का रीजेंट मिलेगा, उसी की जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल रीजेंट आने का इंतजार किया जा रहा है। हाईटेक मशीन लगने से अस्पताल में आने वाले आसपास के छह जिलों के मरीजों को फायदा होगा।
-
रीजेंट के लिए डिमांड लेटर भेजा : प्रभारी

सेंट्रल लैब प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय सिंह ने बताया कि नई मशीन से कैंसर की जांच भी हो सकेगी। महिलाओं के सभी प्रकार के हार्मोनल, विटामिन की जांचें भी होंगी। यह काफी हाईटेक मशीन है, इसमें महिला अस्पताल की जांचें भी की जाएंगी। रीजेंट का डिमांड लेटर भेज दिया है। आते ही सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें