फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना स्वीकृत कराएं बिना छुट्टी पर कटेगा वेतन

Mon, 20 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों से बगैर अवकाश स्वीकृत कराए गैरहाजिर हो जाने वाले टीचर अब कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बीएसए संदीप चौधरी ने ऐसे शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए है। बीएसए का कहना है इमरजेंसी में बीईओ को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर भी अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं।
विज्ञापन



परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में आए दिन शिक्षकों के गैरहाजिर हो जाने की शिकायतें मिल रही हैं। बीएसए का कहना है जब निरीक्षण में विभागीय अधिकारी जाते हैं तो या तो अवकाश का प्रार्थनापत्र रखा मिलता है या कुछ देर पहले ही जाने की बात बताई जाती है।

पत्र व्यवहार रजिस्टर पर इसकी कोई इंट्री नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इससे प्रतीत हो रहा है कि हेडटीचरों व सहायक टीचर आपस में साठगांठ करके स्कूल में छुट्टी कर रहे हैं। बीएसए ने कहा कि अब आगे से जो भी टीचर स्कूल छोड़कर जाए, वह उसकी इंट्री पत्र व्यवहार रजिस्टर में करे।
विज्ञापन


यदि आकस्मिक अवकाश (सीएल) पर जाता है तो उसे लिखित रूप से स्वीकृत कराए। हेडटीचर यदि स्कूल नहीं पहुंचता है तो बीईओ से प्रार्थनापत्र स्वीकृत कराए। इमरजेंसी हालात में बीईओ के मोबाइल पर एसएमएस भेजें। बीईओ उस एसएमएस का रिकार्ड अपने पास रखेंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें