फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में नौ अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र बढ़े
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की संख्या तय हो गए हैं। इस बार नौ अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र बढ़ गए हैं। 225 मतदान केंद्र संवेदनशील और 203 अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण तैयार किया जा रहा है। आरक्षण घोषित होने के साथ ही चुनाव की तारीखें भी घोषत होने की संभावना है। मतदान केंद्रों तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सभी एसडीएम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर श्रेणियां तय कर रिपोर्ट एडीएम विवेक श्रीवास्तव को सौंपी दी है। इस बार 94 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखे गए हैं। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव के सापेक्ष इनकी संख्या 85 थी। 225 मतदान केंद्र संवेदनशील और 203 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं। 363 मतदान केंद्र सामान्य हैं।
वर्ष 2021
श्रेणी मतदान केंद्र मतदेय स्थल
अति संवेदनशील प्लस 94 225
अतिसंवेदनशील 203 461
संवेदनशील 225 535
सामान्य 363 740
कुल 885 1961
-
वर्ष 2015
श्रेणी मतदान केंद्र
अति संवेदनशील प्लस 75
अतिसंवेदनशील 199
संवेदनशील 187
सामान्य 363
कुल 891
परीक्षा केंद्र वाले कालेज नहीं बनेंगे मतगणना स्थल
पंचायत चुनाव में प्रत्येक ब्लाक में मतगणना केंद्र बनाया जाना है। चुनाव के दौरान ही बोर्ड परीक्षा होने की संभावना भी है। इसे देखते हुए परीक्षा केंद्र वाले इंटर कालेजों में स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक शमसाबाद, मोहम्मदाबाद व राजेपुर में तीन कालेज परीक्षा केंद्र वाले चिह्नित किए गए हैं। स्ट्रांगरूम व मतगणना केंद्र बनाने के लिए इनके स्थान पर दूसरे कालेजों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें