अमृतपुर। कस्बे में आयोजित रामलीला में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चलो गांव शहर की ओर अभियान के तहत देशभर में जनचेतना फैलाई जा रही है। पंडित श्यामनंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी से प्रारंभ हुई यात्रा 16 फरवरी को मथुरा पहुंचेगी। कार्यक्रम में महेश चंद्र अवस्थी, रामप्रताप सिंह, विनोद अग्निहोत्री, राजेश पाठक, प्रिंस चौहान और सुमित अवस्थी मौजूद रहे। (संवाद)