फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कैडेट्स ने सीखा आपदा प्रबंधन, किया योग, लगाया निशाना

Fri, 13 Jun 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
कैडेट्स को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते एआरटीओ वीएन चौधरी। - फोटो : कैडेट्स को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते एआरटीओ वीएन चौधरी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने आपदा प्रबंधन और यातायात के नियमों के बारे में जानकारी की। अग्निशमन सुरक्षा अधिकारियों ने आग लगने पर सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया। योग के साथ ही कैडेट्स ने निशानेबाजी का अभ्यास किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिविर के पांचवें दिन लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने प्राकृतिक तथा मानव निर्मित आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भूकंप, बाढ़, सूखा, आकाशीय बिजली का गिरना, आग लग जाने से सुरक्षा आदि आपदाओं से बचने के उपाय बताए। अग्निशमन सुरक्षा विभाग के उपनिरीक्षक भंवर सिंह ने घरों में गैस सिलिंडर में आग लग जाने पर बचाव करने के तरीकों की जानकारी दी। कहा कि आग लगने की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सूझबूझ से काम कर करना चाहिए।
राजपूत रेजीमेंट सेंटर से ड्रिल इंस्ट्रेक्टर ने कैडेट्स को ड्रिल करने के तरीके, सावधान, विश्राम तथा सामने सैल्यू, दाएं सेल्यूट, बाएं सेल्यूट का प्रशिक्षण दिया। एआरटीओ प्रशासन वीएन चौधरी ने संकेत चिह्नों को बोर्ड पर अंकित कर जानकारी दी। कहा कि जरा सी लापरवाही होने पर व्यक्ति की जान तक जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर के विद्यालयों में यातायात के संकेतों के बैनर लगाए जाएंगे। जिससे सभी छात्रों को यातायात के संकेतों के बारे में जानकारी हो सके।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल अमरजीत सिंह मलिक, कैंप डिप्टी कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड, मेजर एस के माधव, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, शिल्की मिश्रा, चीफ अफसर सतीश चंद्र यादव, थर्ड अफसर संतोष शुक्ला, नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, दिनेश, शैलेंद्र सिंह, हवलदार सोनू नागर, संजय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें