फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नमूना कक्ष की केबल कटी, टोकन काउंटर का सर्वर डाउन

विज्ञापन
फोटो-18, लोहिया अस्पताल के नमूना कलेक्शन रूम के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के नमूना कक्ष की केबल कटने से कनेक्टिविटी फेल हो गई। यही नहीं टोकन काउंटर का सर्वर डाउन होने से काम करने में दिक्कत आई। लिहाजा दोनों ही स्थान पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। डेढ़ घंटे बाद हालात सुधरने पर राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार को आम दिनों से मरीजों की अधिक भीड़ होती है। ओपीडी में टोकन काउंटर का सुबह 9:30 बजे के करीब सर्वर डाउन हो गया। लिहाजा टोकन बनने में देरी होने लगी। काम न हो पाने से मरीजों की गेट के बाहर तक लाइनें लग गईं। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर मरीजों को राहत मिली। इसी दौरान ब्लड नमूना काउंटर को जाने वाली नेट केबल कट गई।
लिहाजा कनेक्टिविटी फेल हो गई। मरीजों के क्यूआर कोड जनरेट न होने पर सभी काम बंद हो गए। इस दौरान महिला व पुरुष मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। परेशान होकर कुछ मरीज बेंचों पर बैठने को मजबूर हो गए। यहां करीब डेढ़ घंटे बाद केबल की मरम्मत करके कनेक्टिविटी को बहाल किया जा सका। इसके बाद ही मरीजों को राहत मिली। हालांकि लैब कर्मियों ने किसी भी मरीज को बिना नमूने लिए वापस नहीं लौटने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें