फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केबल बॉक्स फुंका, 80 गांवों की बिजली तीन घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। केबल बॉक्स फुंकने से बिजली उपकेंद्र शमसाबाद तीन घंटे बंद रहा। इससे 80 गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बिजली घर शमसाबाद से 80 गावों को बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे भटासा गांव के पास केबल बॉक्स फुंक गया, जिससे उपकेंद्र बंद हो गया। बिजली कर्मचारियों ने पहुंचकर केबल बॉक्स ठीक करना शुरू किया। दोपहर करीब दो बजे केबल बॉक्स ठीक कर शमसाबाद उपकेंद्र चालू किया गया। जेई जुनैद आलम ने कहा, केबल बॉक्स फुंकने से बिजलीघर बंद हुआ था।
विज्ञापन




कस्बे में स्मार्ट मीटर लगना शुरू
कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में बिजली ठेकेदार के कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिए हैं। जीनस कंपनी के कर्मचारी विकास गंगवार ने बताया कि मोहल्ले में 25 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। 5500 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें