फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया बीएससी का छात्र डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिजनों के साथ गंगा नहाने के बाद दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया बीएससी का छात्र डूब गया। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद निकाला। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पिता अजय पाल ने बताया कि बेटा मोहम्मदाबाद स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी अजय पाल का पुत्र विनय यादव (21) गंगा दशहरा पर सुबह मां मिथला देवी व बहन के साथ गंगा नहाने गया था। गंगा नहाकर वह घर लौट आया। इसके बाद दोस्त उसे फिर गंगा स्नान करने के लिए ले गए। बरगदियाघाट में गंगा स्नान करते समय विनय गहरे पानी में जाने से डूब गया।
दोस्तों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने विनय की खोजबीन की। करीब आधे घंटे बाद विनय को बाहर निकाला गया। पिता अजय पाल समेत अन्य परिजन बरगदियाघाट पहुंच गए। विनय को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें