फर्रुखाबाद। पिछड़ा सवर्ण महासभा व अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओें व पदाधिकारियों ने शुक्रवार को त्रिपोलिया चौक पर पहुंचकर आरक्षण का पुतला फूंक दिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश दुबे ने इस मौके पर पिछड़े सवर्ण व अल्पसंख्यक वर्ग से एकजुट होने की अपील की।
पुतला फूंकने के बाद आकाश दुबे ने कहा कि आरक्षण में आरक्षण का विधेयक लोकसभा से वापस हो । पिछड़े वर्ग के बाद सामान्य वर्ग मेें अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों के साथ आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राकेश राजपूत ने कहा कि पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों को आरक्षण का कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा है। आज पिछडे़ वर्ग में कुछ विशेष जातियां ही आरक्षण का लाभ उठा पा रही हैं। यह लाभ सभी को समान रूप से दिया जाना चाहिए। इस मौके पर आकाश दुबे के साथ देवेश राजपूत जिला मीडिया प्रभारी तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।