फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन बंद करने पर महिलाओं ने लगाया जाम

Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पानी की समस्या को लेकर रेलवे रोड के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर रेलवे रोड पर महिलाओं और पुरुषों ने खाली बाल्टी लेकर जाम लगा दिया। आंदोलनकारियों ने चेयरमैन और सहायक अभियंता जलकल के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने जाम लगाने वालों को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया।
शहर के रेलवे रोड पर पानी न आने से वहां के बाश्ंिादे करीब दो महीनों से परेशान चल रहे है। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस से लेकर अन्य अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर कई बार की। इसके बाद नगरपालिका ने 2 जनवरी को नरेश कोल्ड स्टोरेज वाली लाइन से जोड़ दिया जिससे लोगाें को पानी से राहत हो गई थी।

मोहल्ले के ही अधिवक्ता विजय शर्मा, आशुतोष अवस्थी, राजेश मिश्रा, अशोक शर्मा, सनोज शर्मा, रतन शर्मा, रामसखी, राजजानकी, कौशल्या, सुनीता देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी अपने-अपने हाथों में बाल्टियों को लेकर मोहल्ला जटवारा के बाहर आकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मोहल्ले वालों ने नगरपालिका की क्रेन को खड़ा कर लिया। इस दौरान मोहल्ले वालों ने चेयरमैन और प्रभारी सहायक अभियंता जलकल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कोतवाल रूम सिंह यादव ने जाम लगाने वालों को समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया। कोतवाल ने भरोसा दिया कि उनको हर हाल में पानी मिलेगा। कोतवाल ने इस संबंध में नगरपालिका चेयरमैन को फोन कर वार्ता की। समाचार लिखे जाने तक कोतवाल मौके पर ही डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें