फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिता से राइफल छीनने में चली गोली, पड़ोसी किशोर को लगी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। गोली मारकर आत्महत्या करने जा रहे पिता के हाथों से राइफल छीनने के दौरान चली गोली पड़ोसी किशोर की पीठ में लगी। गोली पीठ को भेदते हुए सामने दीवार में धंस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के घर से राइफल और पिस्टल बरामद कर ली है। किशोर की मां ने पिता-पुत्र व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव करमचंदपुर निवासी जयकरन शनिवार की सुबह अपने भाई धर्मेंद्र से आलू बिक्री के पैसे में हिस्सा मांग रहा था। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। पैसे न देने पर जयकरन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए घर में रखी लाइसेंसी राइफल बाहर निकाल लाया। उसने खुद को गोली मारने की कोशिश की, तभी जयकरन के पुत्र अंकित राइफल छीनने लगा। राइफल की छीनाझपटी में गोली चल गई और हैंडपंप से पानी भरकर घर जा रहे रहे पड़ोसी स्व. रणजीत के पुत्र चंदन उर्फ विश्व प्रताप (17) की पीठ को भेदती हुई पेट से निकलकर दीवार में जा टकराई। इससे चंदन की मौके पर ही मौत हो गई।चंदन के जमीन पर गिरते ही लोग भाग खड़े हुए। चंदन के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी।
किशोर की मौत के बाद मां साधना, भाई देवेश का रो-रो कर बुरा हाल है। चंदन के पिता की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जयकरन के घर तलाशी लेकर राइफल और पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने शव ले जाने की कोशिश की, तो परिजनों ने आरोपियों को हिरासत में लेने तक शव न उठने देने की बात कही। एएसपी व सीओ ने मौका मुआयना किया। बाद में किसी तरह शव को पोस्टमार्टम भेजा गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने जयकरन और उसके भाई धर्मेंद्र को हिरासत में लिया है। अंकित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

किशोर की मां साधना की तहरीर पर पुलिस ने जयकरन, भाई धर्मेंद्र और पुत्र अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पत्नी रीता ने बताया कि चंदन और उसके परिवार से मधुर संबंध थे। पति आत्महत्या करना चाहते थे, धोखे में दुखद घटना हो गई। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जयकरन और धर्मेंद्र दोनों हिरासत में हैं। राइफल और पिस्टल दोनों जयकरन के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें