फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अवैध कालोनियों पर गरजा बुलडोजर, निर्माण ढहाया

Sat, 19 Apr 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
अंडियाना मोहल्ले में अवैध कब्जा हटाने पहुंची जेसीबी के दौरान महिलाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को बुलडोजर गरजा। पांच स्थानों पर हो रहा अवैध निर्माण जमीदोज कर दिया गया। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने पर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन


शहर में अवैध प्लाटिंग के काले धंधे पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब बुल्डोजर गरजने लगा। अल्लाहनगर बढ़पुर में बिना लेआउट पास कराए की गई प्लाटिंग में हो रहे भवन निर्माण के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से दो लोगों की गत सप्ताह मौत हो गई थी। इसी के बाद कार्रवाई शुरू हो गई।
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार को अल्लाह नगर बढ़पुर, अमेठी कोहना पूर्वी व पश्चिमी, चांदपुर, नेकपुर केशवनगर में हुई अवैध प्लाटिंग में कराए जा रहे अवैध निर्माण पर बुल्डोजर गरजा। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता अंकित सिंह ने बताया कि अवैध प्लाटिंग में करीब 40 आवासों का निर्माण शुरू किया गया था। लेआउट पास न होने और नक्शा पास न होने से अवैध निर्माण बुल्डोजर से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बताया कि बिना लेआउट पास कराए प्लाटिंग करने में कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों से लेआउट पास वाले भूखंड में ही प्लाट खरीदने की अपील की है। इससे अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसा जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलरों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें