फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रात में चोरी हुई भैंस सुबह नखासे में बेचते हुए पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के रजपालपुर गांव से रविवार रात एक भैंस चोरी हो गई थी। सोमवार सुबह उसके मालिक ने नखासे में उसे बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने लोडर चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन



रजपालपुर निवासी संजय की भैंस रविवार रात करीब 11 बजे घर से चोरी हुई थी। पाड़े के रंभाने पर परिजनों को चोरी का पता चला। परिवार ने रातभर भैंस की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह सूचना मिलने पर संजय गंगा दरवाजा स्थित नखासे पहुंचे और अपनी भैंस पहचान ली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भैंस, लोडर और चालक को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें