फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा अपने रास्ते से भटक गई-बाबू सिंह

Tue, 19 Jul 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
, भगवान बुद्घ की तस्वीर भेंट करते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा अपने रास्ते से भटक गई है और उसने मूल उद्देश्यों को किनारे करके शोषितों व गरीबों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। बसपा शासनकाल में गलत आरोप लगाकर जेल में डाला गया। जन अधिकार मंच की जनसभा में यह बात पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने कही।
विज्ञापन



मंगलवार को जन अधिकार मंच की जनसंपर्क यात्रा का जगह-जगह जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान मसेनी चौराहा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि बसपा में उन्होंने 32 साल काम किया।

पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने कई काम किए। जिला पंचायत अध्यक्ष, सरकारी बोर्डों का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने के साथ वंचितों व पिछड़ों को आगे आने का अवसर दिया तो बसपा में उच्च पदों पर आसीन लोग उन्हें सियासत से हटाने की साजिश रचने लगे। एनआरएचएम घोटाले के बाद लखनऊ में हुए सीएमओ हत्याकांड के मामले में बसपा सुप्रीमो ने उनसे इस्तीफा दबाव बनाकर ले लिया।
विज्ञापन


जब उन्होंने असली हत्यारों को पकड़ने की आवाज उठाई तो उन्हें ही एनआरएचएम घोटाले का दोषी बनाकर जेल भिजवा दिया गया। चार साल तक जेल में रहे लेकिन वह टूटे नहीं। उन्होंने कहा कि वह जन अधिकार मंच के माध्यम से दलितों और शोषितों के साथ सर्वसमाज के हितों की लड़ाई लडे़ंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुदेश शाक्य, जिला महामंत्री नरेंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार शाक्य, प्रदीप कुशवाह, फूल सिंह कुशवाह, नागेंद्र शाक्य, रामरतन शाक्य, प्रमोद शाक्य, संजय सोमवंशी, कमल शाक्य, समीर शाक्य, सुब्रत शाक्य राजन, प्रवेश शाक्य, रामऔतार शाक्य, अर्जुन शाक्य, योगेंद्र शर्मा, मिथुन शाक्य, मनोज कुमार, दयाराम शाक्य, सुबोध शाक्य, सत्यवीर शाक्य, अरुण शाक्य, महताब शाक्य आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें