फर्रुखाबाद। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से एक दिन पहले बीएसए कार्यालय ने विभिन्न मदों में भुगतान किया। सोमवार को कार्यालय ने एक दिन में कुल 6.18 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया।
यह भुगतान जिले के 1709 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों से संबंधित था। इसमें फरवरी व मार्च के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के लिए 4.02 करोड़ रुपये भेजे गए। सर्दियों के तीन माह में बच्चों को चना, गुड़ व चिक्की खिलाने का 49.21 लाख रुपये का भुगतान हुआ।
4264 रसोइयों को प्रतिमाह दो हजार रुपये के हिसाब से 1.66 करोड़ रुपये दिए गए। विभाग वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले सभी लंबित भुगतान निपटाने में जुटा था। कई अन्य मदों में भी सोमवार को भुगतान भेजने की तैयारी की जाती रही। (संवाद)