फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंटवारे को लेकर भाइयों में मारपीट, एक घायल

Mon, 11 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर लाठी-डंडे चल गए, जिससे एक भाई घायल हो गया। घायल ने भाई और भतीजे के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनगंज गंडुआ निवासी रामनरेश ने पुलिस दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने भाई कलक्टर और भतीजे अवनीश उर्फ अवधेश से मकान व जमीन के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इस दौरान भतीजे अवनीश उर्फ अवधेश ने लाठी से पैर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें