फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर शादी तोड़ी, युवक परिवार सहित फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए शादी तोड़ी, परिवार सहित फरार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दहेज की खातिर एक परिवार ने शादी तोड़ दी। लड़की की मां परिवार सहित घर पहुंची, तो युवक और उसके परिजन नहीं मिले। उनके मोबाइल भी बंद हैं। बताया कि घर पर हलवाई लगे हैं। रिश्तेदार भी पहुंच गए। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैै।
कन्नौज जिले के थाना गुरसहायगंज के गांव तेराजाकट निवासी नन्हीं ने अपनी पुत्री का विवाह मऊदरवाजा थाने के गांव गुमटी नगला निवासी युवक से तय किया था। 18 जुलाई (रविवार) को बरात शादी थी। लड़की वालों ने शादी की रस्मों पर 70 हजार रुपये खर्च कर दिए। निमंत्रण बांट दिए और कई रिश्तेदार आ भी गए।
विज्ञापन

हलवाई खाना बना रहे हैं। रविवार सुबह ही लड़के के परिजनों ने बाइक, फ्रिज, सोने की चेन की मांग रख दी। इसे पूरा करने की लड़की पक्ष की हैसियत नहीं थी। इसलिए वे लड़के वालों को मनाने गुमटी नगला पहुंच गए। वहां न लड़का मिला न ही परिवार का कोई सदस्य। बिचौलिया समेत सभी के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं।
इससे परेशान लड़की की मां परिवार सहित रायपुर पुलिस चौकी पहुंची। वहां से थाने आकर तहरीर दी। कहा कि घर में शादी की पूरी तैयारियां हैं और लड़का दहेज की खातिर परिवार सहित फरार हो गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसके साथ न्याय किया जाए। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी लड़की से कोर्ट मैरिज करने की चर्चा
गांव में चर्चा है कि लड़के ने भूसा मंडी निवासी एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। लिहाजा उसके परिजन भी घर से फरार हो गए हैं। बिचौलिये की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें