फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का अंतिम संस्कार करने जा रहे युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानों ने युवक को लूटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पिता का अंतिम संस्कार करने जा रहे एक युवक को जहरखुरान गिरोह ने लूट लिया। वह बेहोशी हालत में एक पेट्रोल पंप पर पड़ा मिला। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरोह के सदस्य नगदी और मोबाइल लूट ले गए।
लखीमपुर खीरी जिले के थाना बसगवां के गांव भरनइया निवासी आनंद (25) शहर के बद्रीविशाल कालेज के पास एक पेट्रोल पंप पर सुबह छह बजे बेहोश पड़ा मिला। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ होश आने पर उसने बताया कि पिता की शनिवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वह सबसे छोटा है, तो मुखाग्नि उसी को देनी है। इसलिए घर जा रहा था। वह राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित धागा फैक्टरी में काम करता है। वहां से भरतपुर आया। भरतपुर से एक टैक्सी में फर्रुखाबाद के लिए बैठ गया। रास्ते में कार सवार युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद उसे अस्पताल में ही होश आया। उसके 14 हजार रुपये और एक एंड्रायड मोबाइल फोन गायब है। युवक के पास एक छोटा मोबाइल भी था। उसे जहरखुरानों ने ऑफ कर दिया था। अस्पताल में मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों से संपर्क कराया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे शाहजहांपुर की बस पर बैठाकर घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें