फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्छा-बनियान गिरोह ने बोला धावा

Fri, 06 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। थाना अंतर्गत रायपुर गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने मां-बेटे को पीटकर 50 हजार रुपये के अलावा बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवर लूट लिए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव रायपुर निवासी रजी मोहम्मद के घर बुधवार देर रात रजी मोहम्मद बरामदे में सो रहा था। लगभग 11.30 बजे दीवार फांद कर घुसे बदमाशों ने रजी मोहम्मद को दबोच लिया। रजी के शोर मचाने पर कमरे से इनका पुत्र नाजिम, आकिल और अजीम व पत्नी शादबी बेगम चोरों से भिड़ गए। मारपीट में शादबी बेगम और नाजिम घायल हो गए। चोर कमरे से तीन बक्से निकाल कर भाग निकले।

रजी मोहम्मद ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंच गए । सुबह गांव के शाहबान के खेत में बक्से पड़े मिले। रजी ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये के अलावा बेटी की शादी के लिए बनवाए गए झुमके चुरा ले गए हैं। रजी ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां शादबी की हालत नाजुक होने के कारण लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। रजी ने बताया कि बदमाश कच्छा बनियान पहने थ। मुंह पर कपड़ा बांधे थे। कोतवाल ने घटना के खुलासे के लिए फर्रुखाबाद से खोजी कुत्ते को बुलाया। यह घर से खेत तक जाकर वापस लौट आया। काफी देर की मशक्कत के बाद भी कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें