फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबूल के जंगल में बालक फंदे से लटका मिला, लकड़ी बीनने गया था बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां कैंट निवासी 10 वर्षीय बालक शनिवार शाम गांव किनारे जंगल में लकड़ी बीनने गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसे ढूंढने पहुंचे। जंगल में बालक रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

गांव नौगवां कैंट निवासी राजा वाल्मीकि का पुत्र विनीत (10) शाम को गांव के अन्य बच्चों के साथ लकड़ी बीनने गया था। देर शाम तक वापस न आनेेे पर परिजन उसे तलाशने गए। वहां बबूल के जंगल में विनीत पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
परिजनों से उसे फंदे से उतारा तो उसकी सांस चल रही थी। उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव वापस घर ले गए। विनीत के एक भाई व एक बहन है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें