फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, खरोंच भी नहीं आई

Sun, 14 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजर गई और बालक को खरोंच तक नहीं आई। ये चमत्कार देख प्रत्यक्षदर्शी चकित रह गए। वे बोल उठे कि मारने वाले से बड़ा है बचाने वाला। हालांकि बालक एक घंटे तक बेहोश रहा। होश में आने पर उसने किसी वहम के चलते ट्रैक पर लेट जाने की बात कही।
विज्ञापन


कटिया रेलवे स्टेशन पर बैठे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर एक 12 साल का बालक रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। उन लोगों ने उसे आवाज लगाई लेकिन वह अनसुनी कर ट्रैक पर लेट गया। तब तक मालगाड़ी ऊपर से गुजर गई। इसके बाद जाकर देखा तो बालक को खरोंच तक नहीं आई थी और वह बेहोश था। ग्रामीण उसे उठाकर कटिया स्टेशन के पास की

परचून की दुकान पर लाए। करीब एक घंटे बाद होश आने पर बालक ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र बिगवेस राठौर निवासी मोहल्ला चौधरियान थाना कंपिल बताया। ग्रामीण उसे लेकर उसके घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। बेटे को सकुशल देख
विज्ञापन


मां मेवा देवी उससे लिपट र्गइं। दीपक ने बताया कि सुबह वह अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान किसी वहम के चलते वह ट्रैक पर जाकर लेट गया। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं। मां मेवा देवी ने भी वहम में ही घटना की बात कही। फिलहाल यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें