फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र में राजेपुर 15 वर्षीय किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया।
राजेपुर क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर भाइयों के साथ काम करने वाली किशोरी को क्षेत्र के गांव खाखटमऊ निवासी शिव कुमार, सुनील कुमार पैसे का लालच देकर शुक्रवार को घर ले गए थे। किशोरी ने वापस आकर दोनों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने दोनों आरोपियों को खाखटमऊ के पास गिरफ्तार कर चालान कर दिया। न्यायालय से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। विदित है कि घटना की सूचना पर शुक्रवार को ही एएसपी गिरीश कुमार व सीओ सिटी अभय वर्मा ने किशोरी के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया था।