फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक तय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी है। दो केंद्रों पर दूसरे विद्यालय के प्रधानाध्यापक केंद्र व्यवस्थापक हैं। केंद्रीय कारागार में बने केंद्र पर भी केंद्र व्यवस्थापक को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

आठ मई से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 65 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र में 13 इंटर कॉलेज और एक केंद्रीय कारागार परीक्षा केंद्र हैं। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में दस, मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में 16, राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में पांच, नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में आठ, शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में छह, कायमगंज ब्लाक क्षेत्र में छह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ केंद्र पर महेश चंद्र पाल, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में मोहन लाल शुक्ला, आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप कुमार चतुर्वेदी और भंदत विजय सोम इंटर कॉलेज संकिसा में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज महेश नगर के सहायक अध्यापक बृजेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसके अलावा अन्य केंद्रों पर उन्हीं के प्रधानाध्यापक केंद्र व्यवस्थापक हैं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए परिचय पत्र बन रहे हैं। जिन शिक्षकों ने अभी तक परिचय पत्र नहीं बनवाया है उनको दस अप्रैल तक परिचय पत्र बनवाना होगा। जीआईसी फतेहगढ़ में अनुदानित, राजकीय व वित्तविहीन इंटर कॉलेजों के शिक्षकों के परिचय पत्र कक्ष निरीक्षक ड्यूटी को बनाए जा रहे हैं। जिनके अभी तक नहीं बने हैं। वह 10 अप्रैल तक जीआईसी फतेहगढ़ में प्रधानाचार्य से बनवा सकते हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें