फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के सात ब्लॉकों में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। छह ब्लॉकों में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र जमा होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं ब्लॉक मोहम्मदाबाद में चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा होने से चुनाव होगा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बढ़पुर से ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी ने दो नामांकन पत्र जमा किए। एक ही प्रत्याशी होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कमालगंज ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी का एकमात्र नामांकन होने से उनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसी क्रम में ब्लॉक शमसाबाद में भाजपा से सुषमा ने दो नामांकन पत्र जमा किए। यहां भी दूसरा प्रत्याशी न होने से उनका भी ब्लॉक प्रमुख बनना तय है।
ब्लॉक कायमगंज में भाजपा प्रत्याशी अनुराधा दुबे ने तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किए। अन्य कोई दावेदार न होने से उनका सीट पर कब्जा तय हो गया है। ब्लॉक राजेपुर में भाजपा प्रत्याशी पल्लव सिंह सोमवंशी व सपा प्रत्याशी सुनीता देवी ने नामांकनपत्र जमा किए। जांच में सुनीता देवी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया। इससे पल्लव सिंह सोमवंशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक नवाबगंज में सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव व उनकी पत्नी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन ने नामांकन किया। डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह अपना नामांकन वापस ले लेंगे। इससे डॉ. अनीता रंजन का निर्विरोध निर्वाचन तय है। ब्लॉक मोहम्मदाबाद में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन, उनकी पत्नी कुमकुम दुबे, सपा प्रत्याशी पंकज कुमार व प्रशांत राठौर ने नामांकन पत्र जमा किए। सभी नामांकन वैध पाए गए। ब्लॉक में चार प्रत्याशी होने से चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक - पार्टी प्रत्याशी
------------------
बढ़पुर- भाजपा प्रत्याशी सावित्री देवी
कमालगंज- भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी
शमसाबाद- भाजपा प्रत्याशी सुषमा
कायमगंज- भाजपा प्रत्याशी अनुराधा दुबे
राजेपुर- भाजपा प्रत्याशी पल्लव सिंह सोमवंशी
नवाबगंज- सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव व पत्नी
निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख डॉ.अनीता रंजन ने नामांकन किया।
मोहम्मदाबाद - निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन,
उनकी पत्नी कुमकुम दुबे, सपा प्रत्याशी पंकज कुमार व
प्रशांत राठौर ने नामांकनपत्र जमा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें