फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंका

Fri, 19 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले के विरोध में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर मृतक बच्चों को श्रद्घांजलि दी गई।
विज्ञापन


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी शुक्रवार को घुमना पर एकत्र हुए। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर पाकिस्तान में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि अब पाकिस्तान को सबक लेना चाहिए।

जिलाध्यक्ष बॅाबी मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान में हुई घटना पाकिस्तान के मुंह पर आतंकवाद का तमाचा है। नगर अध्यक्ष इकलाख खान ने कहा कि आतंकी इंसान नहीं, बल्कि शैतान होते हैं। आतंक से निपटने के लिए सभी देश एकजुट हों। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने ही आतंकवाद को जन्म दिया अब वही उसका शिकार हो रहा है।
विज्ञापन


 कोषाध्यक्ष राजनरॉय जौली राजपूत, राकेश सक्सेना, वसीमुज्जमा खां, मुजम्मिल खान और सौरभ भारद्वाज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आफताब अंसारी, डा. महेंद्र श्रीवास्तव, विद्यानंद आर्य, राजू गुप्ता, अनुज चौरसिया, अंकुर श्रीवास्तव,

गोपाल राजपूत, अशोक गुप्ता, अनिल तिवारी, कन्हैया गुप्ता, मोहम्मद राशिद, कल्लू कुरैशी, आकाश पांडेय, गोपाल कश्यप, महबूब खान, राजू गौतम और सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।

उधर, श्री सुंदरकांड पाठ मंच हनुमान बगिया बजरिया निहालचंद्र की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

संयोजक श्रीकांत दुबे ने कहा कि आंतक को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी देश एकजुट हो जाएं। इस अवसर पर नवल किशोर त्रिवेदी, गोपाल गुप्ता, अतुल पाठक, अनुज पाठक, आमोद सक्सेना, संदीप चौरसिया और गौरव दुबे आदि मौजूद रहे।
उधर, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष नीरज बाल्मीकि के मदारवाड़ी बाड़ी स्थित आवास पर हुई। इस दौरान पाक में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, कानपुर मंडल अध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, अनिल कुमार, रवि, धर्मेंद्र, लक्ष्मण, आकाश कुमार, रेखा, राखी, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, राजेंद्र कुमार, गौतम कुमार, ओमप्रकाश, तनीषा चौहान, राधेश्याम लखन, खुशी, अरविंद, सुमन, विमल, दिलीप कुमार, करन कुमार, घनश्याम, मूलचंद्र, राजेश कुमार और सुमन देवी आदि मौजूद रहीं।

आतंकियों से लड़ने को पूर्व सैनिक तैयार
फर्रुखाबाद। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में पेशावर में हुई हृदय विदारक घटना की निंदा की गई। पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांग की कि उन्हें आतंकवादियों से लड़ने के लिए दोबारा मौका दिया जाए।

गुरुवार को बाग लकूला स्थित अध्यक्ष हरवीर सिंह के आवास पर हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने घटना में हताहत हुए बच्चों के परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की। पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि वह आतंकवादियों से लड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकोे दोबारा देश के काम आने की इजाजत दे तो लगभग 11 हजार पूर्व सैनिक राष्ट्रद्रोहियों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन बनाकर दुनिया में पनपे आतंकवाद का सफाया किया जाए।
बैठक में रणवीर सिंह, अजरायल सिंह, बागीश सोमवंशी, राजेंद्र सिंह परिहार, शिशुपाल सिंह राठौर, रामप्रकाश राजपूत, बलवीर सिंह, विनोद अवस्थी, मुन्ना सिंह कटियार, सोहवरन सिंह, जौहरी राजपूत, किशन लाल, गिरीश दुबे आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में पाकिस्तान में हुई घटना पर रोष जताया गया।
विज्ञापन


बैठक में नीरज बाल्मीकि, हरिओम बाल्मीकि, जितेंद्र, विजय, अरविंद, गौतम, विमल, दिलीप, करन, आकाश, रेखा, राखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें