फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का उद्देश्य भारत की अखंडता और राष्ट्रवाद को मजबूत करना : शिवमहेश

Sun, 12 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को संकिसा में नीबकरोरी मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य भारत की अखंडता और राष्ट्रवाद को मजबूत करना है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें।
विज्ञापन


भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने उद्घाटन सत्र में कहा कि पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित है। 1980 में भाजपा का मुख्य उद्देश्य भारत की अखंडता और राष्ट्रवाद को मजबूत करना था। कांग्रेस सरकार के तुष्टिकरण व भ्रष्टाचार से देश त्रस्त था। 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। तब आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए गए। परमाणु परीक्षण कर भारत की ताकत का एहसास कराया गया। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनी। प्रधानमंत्री ने गरीब के कल्याण के लिए मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए कदम उठाए गए। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी कुलदीप दुबे, अतुल दीक्षित, जितेंद्र सिंह, राहुल राजपूत, शिवांग रस्तोगी, राम लड़ैते वर्मा, छत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें