फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शीशमबाग की स्लम बस्ती में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान रक्तचाप, डायबिटीज, लिवर से संबंधित बीमारियों की जांच की गई। जुकाम, बुखार, खांसी, पेट के रोग, दर्द, त्वचा से संबंधित रोगियों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। डॉ. पुनीत पांडेय, डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. अमित सिसोदिया, डॉ. सूरज भारती और डॉ. कुलदीप मिश्रा सहित चिकित्सकों की टीम ने 150 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उनके रोग के अनुसार उचित दवाएं वितरित कीं।
शिविर का संचालन श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर विभाग सेवा प्रमुख विशम्भर, नगर सेवा प्रमुख श्रवण कुमार, सह सेवा प्रमुख शैलेश, चंद्रप्रकाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।